{"_id":"9a0ef7c1a0a8e0df22db1b2938340f7c","slug":"half-a-dozen-incidents-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन वारदात का खुलासा
कैथल
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए करीब 6,50,000 रुपये से ज्यादा का सामान बरामद किया है। पूछताछ में करीब पांच वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक अन्य युवक को चोरी में संलिप्त होने और दूसरे को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव द्वारा शहर में चोरी की वारदात पर अंकुश लगाए जाने संबंधी निर्देश मिले थे। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने नए साल के पहले दिन गोबिंदा, पानीपत निवासी सन्नी, रिंकू और विकास को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। चारों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
पुलिस पूछताछ में सन्नी, सोनी एवं रिंकू ने स्वीकार किया कि तीनों ने मिलकर पिछले हफ्ते ढांड रोड स्थित विधाता इलेक्ट्रानिक्स का ताला तोड़कर करीब 14 एलईडी, तीन लैपटॉप और एक डीवीडी प्लेयर चोरी किया था। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद चोरी किया गया करीब 5,50,000 रुपये का सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार से गोबिंदा एवं विकास से पूछताछ में पता चला कि दोनों ने सीवन स्थित आरके मोबाइल दुकान से 11-12 दिसंबर की रात को 15 मोबाइल फोन चोरी किए थे। दोनों से पूछताछ में नौ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं । इसके अलावा 25 नवंबर को अंबाला रोड से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी जिसे सोनू ऊर्फ चांदाल के पास से बरामद कर लिया गया है। एक अन्य मामले में गोबिंदा एवं विकास ने 10-11 दिसंबर की रात को सीवन में एक करियाने की दुकान में चोरी की थी। इस घटना के संबंध में दोनों से 900 रुपये बरामद कर लिए हैं।
वहीं 18-19 नवंबर की रात को जालंधरी मोहल्ले स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुए दो गैस सिलेंडरों को पुलिस ने गोबिंदा और विकास के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इन चारों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमरगढ़ गामड़ी निवासी अशोक कुमार को चोरीशुदा एलईडी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि पानीपत निवासी सन्नी पिछले साल 30 जनवरी को थाना सदर से फरार हो गया था। पुलिस ने उसके दो साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन वह अब तक फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है।