फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Had to book the order heavily, girl cheated of Rs 98 thousand

Karnal News: ऑर्डर बुक कराना पड़ा भारी, युवती से ठगे 98 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Had to book the order heavily, girl cheated of Rs 98 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। बस्तली गांव निवासी युवती ऑनलाइन ऑर्डर कर सामान मंगाने पर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता यशोदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई की शाखा में खाता है। 25 नवंबर को एक साइट से आर्डर बुक किया था। किसी कारण वह रद हो गया मगर उसके खाते से रुपये कट गए। जिन्हें वापस लेने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लिया। जिसमें उन्होंने मुझे एक लिंक भेजा।

25 नवंबर को उसी लिंक पर क्लिक करने के बाद 12:30 बजे दोपहर के करीब उसमें अपना नाम पंजीकृत मोबाइल नंबर सहित पेमेंट को पुन: प्राप्त करने के लिए जानकारी साझा की गई। लेकिन जानकारी साझा करते ही उसके खाते से दो रुपए कट गए। उसके बाद 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजेश दास ने उसके खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए। मैसेज आते ही उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर ठगी करने वाले युवक की जानकारी हासिल कर ली। उसके पश्चात आरोपी राजेश दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed