फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gynecologist not in civil hospital for seven months, Caesarean stalled

नागरिक अस्पताल में सात माह से नहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ, सिजेरियन ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gynecologist not in civil hospital for seven months, Caesarean stalled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल में पिछले सात माह से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज या फिर प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के नाम पर काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। हालांकि नागरिक अस्पताल में छह महिला और एक पुरुष एमबीबीएस डॉक्टर हैं, लेकिन ये सभी डॉक्टर सिर्फ नार्मल डिलीवरी के लिए ही सक्षम हैं।
सात माह पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू गर्ग एमएमओ बनकर इंद्री चली गई थीं। जिसके बाद से आज तक अस्पताल में सिर्फ नार्मल डिलीवरी हो पा रही है और हर माह सिजेरियन डिलीवरी के 20 से 22 केस कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज या प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं और उनके तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है। कई बार अस्पताल प्रबंधन गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा देने के लिए एमडी डॉ. अंजू गर्ग को डेपूटेशन कर सिविल अस्पताल में बुलाता है लेकिन एक डेपूटेशन और दूसरी रेगुलर डॉक्टर होने में दिन-रात का अंतर है। कई बार डेपूटेशन लेने में ज्वाइन करने में तीन से चार दिन का समय लग जाता है। ऐसे में फिर से बीच में सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था बिगड़ जाती है। जिससे कई बार गर्भवती महिलाओं को उनके तीमारदार चेकअप करा अन्य अस्पतालों में चले जाते हैं। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सात माह में 1004 नार्मल डिलीवरी हुई है और सिजेरियन के 200 केस रेफर हुए हैं।
विज्ञापन

एमडी ने नहीं किया ज्वाइन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 अगस्त की शाम एक सूची जारी की थी। जिसमें अलग-अलग विषयों के पांच एमडी डॉक्टर के नाम जारी किए थे। जिनमें एमडी गायनी यानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिमांक का नाम शामिल था। जिसके बाद अस्पताल के प्रसूति विभाग में सिजेरियन डिलीवरी होने की आस जगी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने निजी कारणों के चलते अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी वार्ड में हुई नार्मल डिलीवरी
माह डिलीवरी
अप्रैल 86
मई 94
जून 117
जुलाई 136
अगस्त 199
सितंबर 194
अक्तूबर 178
कुल 1004
जिला नागरिक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से सिजेरियन डिलीवरी में परेशानी हो रही है। ऐसे में अस्पताल की ओर से इंद्री की एसएमओ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू गर्ग को डेपूटेशन पर लाकर सिजेरियन डिलीवरी कराई जा रही है। अगर रेगुलर डॉक्टर आ जाए तो सुविधाएं इससे बेहतर हो जाएगी।
- डॉ. पीयूष शर्मा, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed