{"_id":"aa8dbbefe6aeeb241d913619aa6c5fbf","slug":"guru-granth-sahib-the-coarseness-a-case-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी, केस दर्ज, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी, केस दर्ज, भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डाचर स्थित गुरुद्वारा शेरोंका में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला प्रकाश में आया है। सिख समाज के लोगों की शिकायत पर निसिंग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में सिख सभा के प्रधान कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गांव का ही गुरमीत सिंह गुरुद्वारा से पाठी की अनुपस्थिति में गुरुग्रंथ साहिब को अकेला उठाकर अपने घर ले गया। घर पर भी उसके परिजनों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर उसे वापस गुरुद्वारा में स्थापित करने करने को कहा। जब इस मामले का समुदाय के लोगों को पता चला तो ग्राम स्तर पर पंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मामला न सुलझने पर समुदाय के लोग निसिंग थाना पहुंचे। शिकायत पर थाना से एसआई सतबीर दलबल सहित मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह के खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर दिया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन