फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   GT road accident in karnal

प्राइवेट बस ने मारी टक्कर बाइक सवार महिला और पुरूष की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
GT road accident in karnal
जीटी रोड पर कर्ण लेक के समीप नहर पुल पर एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार महिला और पुरुष को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस ड्राइवर मौका मिलते ही बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। परिजनों के आने पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर एक बैग गिरा हुआ था। उसको उठाने के लिए बाइक सवार रुके तो पीछे से बस चालक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि संगोहा निवासी चत्रपाल 30 वर्षीय बाइक पर सवार होकर करनाल आ रहा था। उसके साथ उसकी दोस्त प्रियंका भी थीं। जो करनाल की रहने वाली थीं। ये दोनों आपस में दोस्त थे। चत्रपाल पिपली में ऑटो चलाता था और वहीं रहता था। सुबह वे दोनों पिपली से करनाल आ रहे थे। जब वह कर्ण लेक के समीप नहर पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिर गए और बस का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस को कब्जे में ले लिया है। यह बस यात्रियों को बैठाकर कुरुक्षेत्र से करनाल आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed