{"_id":"64d9411a1ddb3753000e6b02","slug":"growth-will-happen-according-to-the-population-karnal-news-c-18-knl1031-195575-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आबादी के हिसाब से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आबादी के हिसाब से होगा विकास
विज्ञापन
आबादी के हिसाब से होगा विकास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले-गांवों में प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये अनुदान की है योजना
सरपंचों से कहा कि प्रत्येक ग्रामीण का नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज कराना सुनिश्चित करें
जैनपुर सधान, डबकौली और दनियालपुर गांव में आमजन के साथ किया जनसंवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांवों में आबादी के हिसाब से ही विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति सरकार की ओर से दो हजार रुपये के हिसाब से अनुदान देने की योजना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को इंद्री हलके में जनसंवाद के दौरान उक्त जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इंद्री के जैनपुर सधान, डबकौली और दनियालपुर गांव में आमजन के साथ जनसंवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के अनुदान के लिए आबादी की गणना परिवार पहचान पत्र के जरिए की जाएगी। ऐसे में सरपंच अपने गांव के हर परिवार का परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। गांव के किसी भी व्यक्ति का नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज होने से बाकी न रहे, जिससे गांव में समुचित विकास कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के आबादी के हिसाब से प्रत्येक गांव के लिए अनुदान जारी होगा। डबकौली कलां की आबादी 3049 है, तो इस लिहाज से हर साल करीब 60 लाख रुपये का अनुदान राज्य सरकार की तरफ से जारी किया जाएगा।
- कांग्रेस की तुलना में बीजेपी सरकार में हुए दोगुने कार्य और आधा खर्च : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब साढ़े आठ वर्षों में वर्तमान सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में दोगुने कार्य किए हैं। वो भी आधे बजट में। भ्रष्टाचार रहित एवं बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से कार्य किए हैं।
विज्ञापन
- हां, हम गर्व से कहते हैं कि पोर्टल की सरकार है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता कहते हैं कि यह तो पोर्टल की सरकार हैं। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हम भी गर्व से कहते हैं कि हां, हमारी पोर्टल की सरकार है। तभी तो आईटी के सहयोग से बुढ़ापा पेंशन, किसानों के खाते में मुआवजा, फसल बिक्री का पैसा , बच्चों की स्कॉलरशिप और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि सीधा लाभार्थियों के खाते में जा रही है।
- प्रदेश के प्रत्येक गांव में बनेगा पुस्तकालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के हर गांव में पुस्तकालय खोलने की भी योजना तैयार की गई है। गांव की आबादी के अनुसार इसकी भी व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने की सुविधा मिल सके।
- आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए बनी वरदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के 15.5 लाख परिवारों के परिवार पहचान पत्र बने थे, जो पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकारी या निजी अस्पतालों में करा सकते थे। अब 15 अगस्त से इसका दायरा 1.80 लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पोर्टल 15 अगस्त से खुलेगा और 15 सितंबर तक खुला रहेगा।
सौहार्द के साथ करें सामाजिक कार्य, भाईचारे के साथ रहें : मुख्यमंत्री
- नूंह में दोबारा यात्रा निकालने की योजना पर बोले- जब विषय सामने आएगा तो निर्णय लेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नूंह में बजरंग दल की ओर से यात्रा निकालने पर हुई हिंसा के संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सामाजिक कार्य होते हैं और इन कार्यों में सौहार्द बनाकर काम करें। दूसरे समाज के खिलाफ बात करना उचित नहीं है। सभी मिल जुलकर भाईचारे के साथ रहें। बजरंग दल की ओर से 28 अगस्त को नूंह में दोबारा यात्रा निकालने का योजना बनाए जाने पर कहा कि जब यह विषय सामने आएगा तो निर्णय लिया जाएगा।
नूंह हिंसा में बजरंग दल के गोरक्षा शाखा के प्रमुख मोनू मानेसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्ज हुई है। वहां की पुलिस की इस विषय पर हर संभव सहायता की जाएगी। पहले भी आश्वासन दिया है और फिर देते हैं कि पूरी सहायता करेंगे। माेनू मानेसर को दोषी राजस्थान पुलिस को सिद्ध करना है। यह नियम है कि जो दोषी होगा वह जरूर पकड़ा जाएगा, अगर निर्दोष होगा तो छूट जाएगा।
- विपक्ष को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए
विपक्षी दलों की ओर से किए जाने वाले हमलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग हैं तो बोलेंगे। जो चाहें बोल सकते हैं। उन पर कोई रोक नहीं है, लेकिन मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। हम भी करते हैं, उन्हें भी भी करना चाहिए।