फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ground water will be recharged from farm pond, will be used for irrigation

फार्म पोंड से रिचार्ज होगा भूमिगत जल, सिंचाई में करेंगे इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ground water will be recharged from farm pond, will be used for irrigation
बरसाती पानी व्यर्थ न बहे, इसके लिए सरकार की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत जिले में फार्म पोंड (तालाब) बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक खंड के लो लाइन एरिया के दो-दो गांवों को चुना गया है ताकि आसपास की एरिया से बारिश का पानी इसमें एकत्र हो सके। इससे भूमिगत जल का रिचार्ज तो होगा ही, साथ में बारिश के बाद पोंड में एकत्र जल सिंचाई के लिए प्रयोग में लिया जा सकेगा। तालाबों को आठ फुट गहराई तक खोदा जा रहा है।
विज्ञापन

कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 16 तालाबों में से 11 में खोदाई का काम मुकम्मल हो गया हैं, दो का काम प्रगति पर है और तीन तालाबों का काम जल्द शुरू होना है। प्रत्येक तालाब को एक एकड़ पंचायती भूमि पर तैयार करवाया जा रहा है। शुक्रवार को उपायुक्त अनीश यादव ने मूनक खंड के गांव स्टौंडी और सीएचसी के साथ लगते एक अन्य फार्म पोंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐसे तालाबों को तैयार करवाने वाले पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता परमिंदर सिंह भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने पहले स्टौंडी गांव के पास बनाए गए फार्म पोंड का निरीक्षण किया। यह यहां से गुजरती पश्चिमी नहर की तलहटी पर बनाया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में बनाए जा रहे फार्म पोंड
- करनाल खंड : चूरनी जागीर फार्म पोंड का काम मुकम्मल हो गया है। बजीदा जाटान में शुरू होना है।
- असंध खंड : राहड़ा व उपलाना में पोंड तैयार हो गए हैं।
- निसिंग : बहलोलपुर व डाचर पोंड बनाए गए हैं।
- इंद्री : गढ़ी जाटान और रामपुरा में पोंड बनाए गए हैं।
- मूनक खंड : स्टौंडी और मूनक में काम शुरू होगा।
- कुंजपुरा : घीड़ और एक अन्य जगह पर काम शुरू होगा।
- नीलोखेड़ी : जांबा और एक अन्य जगह पर पोंड बनेगा।
- घरौंडा : क्षेत्र दो फार्म पोंड बनाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed