फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Greed for alcohol, jumped into Yamuna, saved by police

Karnal News: शराब के लालच में यमुना में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

Wed, 12 Jul 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 12 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Greed for alcohol, jumped into Yamuna, saved by police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंजपुरा। मुफ्त में शराब पीने के लालच में एक व्यक्ति ने जान की परवाह न करते हुए यमुना में छलांग लगा दी। जब डूबने लगा तो बचाव के लिए चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे बचा लिया।



हरियाणा-यूपी सीमा पर शराब का एक अधिकृत ठेका खुला है। जो कि रविवार रात करीब 10 बजे यमुना में अधिक पानी आ जाने से डूब गया। ठेका संचालक व कर्मी शराब की बोतलों को समय रहते निकाल नहीं पाए। ठेके में हजारों की कीमत की शराब पड़ी होने की सूचना पर उस व्यक्ति ने दिन में करीब तीन बजे ठेके से करीब एक किलोमीटर दूर रिंग बांध से यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने ठेके के निकट पहुंचने का काफी प्रयास किया, लेकिन अधिक पानी व तेज बहाव के कारण वह कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसी बीच पानी का तेज बहाव उसे बहा ले गया। बाहर निकलने में लाचार होने पर उसने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिनमें से गांव के ही पप्पू व सतीश ट्रैक्टर के पिछले पहिए की ट्यूब में हवा भर कर यमुना में उतर गए। तब तक वह बहता हुआ करीब आधा किलोमीटर आगे जा चुका था। काफी प्रयासों के बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed