फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   grant

गुटबंदी कांग्रेस की, भुगत रही जनता

Fri, 31 Jan 2014 12:51 AM IST
गुहला चीका
गुहला चीका Updated Fri, 31 Jan 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
grant
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से गुहला के विकास के लिए जारी किए दो करोड़ रुपये के खर्च को लेकर कांग्रेस के ही दो नेताओं में ठन गई है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि शहर में विकास के काम ठप पड़ गए हैं। गुस्साए जनता के साथ नगरपालिका पार्षद अवतार सिंह नगरपालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। हलका विधायक फूलसिंह खेड़ी भी धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रांट को लगाने के पीछे कांग्रेस के दोनों गुटों पर जमकर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी भी जन हितैषी नहीं हो सकती, जिसका अंदाजा सीएम द्वारा जारी की गई ग्रांट को लेकर उलझे नेताओं की करतूतों से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-2 के पार्षद अवतार सिंह का कहना है कि सीएम ने एक जून को चीका में हुई गुहला विकास रैली के दौरान शहर के विकास के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए थे। यह पैसा नगर पालिका के खाते में आ गया है लेकिन दोनों नेताओं की अपनी-अपनी सूची होने के कारण प्रशासन तय नहीं कर पा रहा है कि आखिर किसकी सूची को तवज्जो दे। अवतार सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सीएम द्वारा भेजी गई राशि से विकास कार्य नहीं शुरू हुए तो वह अनिश्चितकाल के लिए अपना धरना शुरू कर देंगे।  
विज्ञापन


यह है मामला
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जारी ग्रांट को खर्च करने के लिए नगर पालिका चीका के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने अपने हिसाब से एक लिस्ट तैयार करके पालिका सचिव के माध्यम से डीसी कैथल द्वारा प्रदेश सरकार को भिजवाई थी लेकिन जो लिस्ट स्वीकृत होकर पालिका के पास पहुंची वह कोई और ही लिस्ट थी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर ने दावा किया था कि यह लिस्ट उन्होंने तैयार करवाई है तथा पास भी करवाई है। पालिका के उपाध्यक्ष गोयल गुट ने इस लिस्ट के अनुसार शहर में काम करवाने से मना कर दिया तथा डीसी कैथल से मिलकर अपने वाली लिस्ट लागू करने की मांग की। दो-दो लिस्टों के झमेले से नगर पालिका के अधिकारियों ने दूरी बनाते हुए ग्रांट का पैसा खर्च करने की कार्रवाई शुरू ही नहीं की। हालांकि दोनों लिस्टों में से उचित कौन-सी है उस पर उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक रोटियां न सेंके दिल्लू : गोयल
चीका नगरपालिका के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि नगरपालिका द्वारा विकास कार्यों की जो लिस्ट बनाई गई है, वह लिस्ट सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए ध्यान में रखकर बनाई गई है। सीएम द्वारा जारी की गई सूची में नपा द्वारा डीसी के माध्यम से सीएम को भेजी गई विकास कार्यों की लिस्ट सूची में नहीं है। हालांकि सूची में पूर्व संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर द्वारा भेजी गई लिस्ट संलग्न है। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लिस्ट बदलने में हेराफेरी हुई है, जिसकी शिकायत वह डीसी व मुख्यमंत्री द्वार में कर चुके हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही ऊपर से सही लिस्ट आ जाएगी तो तुरंत शहर में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। गोयल ने आगाह किया कि इस ग्रांट पर पूर्व संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर राजनीतिक रोटियां न सेंके, अन्यथा आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा।

गोयल को लिस्ट भेजने का हक  नहीं : बाजीगर
पूर्व संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर ने सीएम द्वारा जारी दो करोड़ रुपये की राशि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगरपालिका में पहुंची सूची सीएम द्वारा स्वीकृत करके भेजी गई है। उसी लिस्ट के आधार पर क्षेत्र में विकास होना चाहिए। उन्होंने नपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग सीएम की रैली का बहिष्कार कर रहे थे, उन लोगों को मुख्यमंत्री को राशि की लिस्ट भेजनेे का कोई अधिकार नहीं है। बाजीगर ने आरोप लगाया कि नपा द्वारा बनाई गई लिस्ट अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचानेे के लिए बनाई गई है।

लोगों में रोष
काफी समय से शहर में विकास कार्य ठप होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर वासी राजेश पिंटू, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, सोमनाथ, जगबीर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई के कारण शहर का विकास ठप होकर रह गया है। सड़कें टूटी पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गलियां व नालियां कीचड़ से भरीं होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बंद होकर रह गई है। इससे जहां सफाई व्यवस्था चरमरा गई है वहीं क्षेत्र में महामारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।


कमेटी का गठन
डीसी एनके सोलंकी का कहना है कि गुहला एसडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी दोनों लिस्टों का अध्ययन कर क्षेत्र में जो भी काम प्राथमिकता के आधार पर करने पाए जाएंगे, उन कामों को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed