फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Graduation: Portal opens again, admissions to first year will be done in 24 days

स्नातक : फिर खुला पोर्टल, 24 दिन होंगे प्रथम वर्ष में दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Graduation: Portal opens again, admissions to first year will be done in 24 days
करनाल। कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया 10 दिन बाद फिर शुरू हो गई है। स्नातक में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों और विद्यार्थियों की मांग पर पोर्टल खोल दिया है। दाखिले के लिए कुल 24 दिन का समय दिया गया है। अब 28 अगस्त तक विभिन्न कॉलेजों में रोजाना ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल सुरेंद्र नागिया ने बताया कि दाखिले के लिए निदेशालय की ओर से पोर्टल में नए आवेदन का भी विकल्प दिया गया है। जो विद्यार्थी किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब फाॅर्म भरने का भी अवसर दिया गया है। इस दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क भरना होगा।
विज्ञापन

शहर के कॉलेजों में करीब 20 प्रतिशत और ग्रामीण संस्थानों में करीब 45 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10,680 सीटें हैं, जिन पर दाखिला दिया जा रहा है। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18,169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 तक द्वितीय वर्ष के दाखिले

करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के साथ उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष के लिए भी दाखिला प्रक्रिया एक बार संपन्न हो चुकी थी। बिना विलंब शुल्क के 30 जुलाई तक दाखिले दिए गए। इसके बाद दाखिला लेने वाले द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। सात अगस्त तक 100 रुपये और इसके बाद 14 अगस्त तक इस 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 100 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed