फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Graduation classes will be held in colleges from September 1

कॉलेजों में पहली सितंबर से लगेंगी स्नातक की कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Graduation classes will be held in colleges from September 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया तो उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार चल रही है, लेकिन अब कक्षाएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शेड्यूल के हिसाब से लगेंगी। इसके अनुसार कॉलेजों में स्नातक की कक्षाएं पहली सितंबर से लगनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रथम वर्ष में जिन विद्यार्थियों को दाखिला मिला है या लेने जा रहे हैं, उन्हें एक सितंबर से नियमित कक्षाएं लगानी होंगी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों के इस वर्ष के शिक्षण सत्र का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कोरोना के कारण दो साल बाद ऐसा होने जा रहा है कि इस साल शिक्षा सत्र अपने निर्धारित समय पर खत्म होगा। जबकि 2020 से कोरोना के कारण शिक्षा सत्र प्रभावित हो गया था। नवंबर तक कक्षाएं लगी थी और दिसंबर माह में अगले सत्र में दाखिले हुए थे। इस वर्ष से प्रत्येक सेमेस्टर में कम से कम 90 दिनों की पढ़ाई का नियम भी पूरा होगा। जिले में सेल्फ फाइनेंस को छोड़ दें तो सरकारी व एडेड 15 कॉलेजों में स्नातक की 9430 सीटें हैं। जबकि वर्तमान में दाखिले के लिए 17702 विद्यार्थी दौड़ में हैं।
विज्ञापन

दोनों सेमेस्टरों में दो-दो शिक्षण चरण
विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार ऑड और ईवन दोनों सेमेस्टर में दो-दो शिक्षण चरण रखे गए हैं। ऑड सेमेस्टर में पहले चरण के बाद दिवाली और ईवन सेमेस्टर में पहले चरण के बाद होली की छुट्टियां होंगी। इसके बाद 25 से 30 दिनों में प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी और छुट्टियों के समय में उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी की कक्षाएं भी एक सितंबर से
जारी कैलेंडर के अनुसार पीजी कक्षाओं के लिए भी यही वार्षिक कैलेंडर मान्य होगा। इसके अनुसार पहली सितंबर से पीजी कोर्स की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि अभी तक पीजी की दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। महज छह दिन का ही समय शेष है। कॉलेजों को उम्मीद है विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए भी व्यवस्था जल्द बनाई जाएगी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का शेड्यूल
ऑड सेमेस्टर
- 01 सितंबर से 21 अक्तूबर तक पहला शिक्षण चरण
- 22 से 26 अक्तूबर तक दिवाली की छुट्टियां
- 27 अक्तूबर से 24 दिसंबर तक दूसरा शिक्षण चरण
- 25 दिसंबर से ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
ईवन सेमेस्टर
- 27 जनवरी से 01 मार्च 2023 तक पहला शिक्षण चरण
- 05 से 12 मार्च तक होली की छुट्टियां
- 13 मार्च से 26 मई तक दूसरा शिक्षण चरण
- 27 मई से ईवन सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
- 26 जून से 31 जुलाई 2023 तक गर्मी की छुट्टियां
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पहली सितंबर से स्नातक और पीजी की कक्षाएं शुरू होंगी। कैलेंडर के अनुसार ही शिक्षा सत्र चलेगा। इस बार में सभी विभागाध्यक्षों को भी सूचित कर दिया है।
- डॉ. सरिता कुमार, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed