फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Graduation admissions completed, regular classes start from tomorrow

Karnal News: स्नातक के दाखिले संपन्न, कल से नियमित कक्षाएं शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Graduation admissions completed, regular classes start from tomorrow
- निदेशालय ने बंद किया पोर्टल, देर रात तक विद्यार्थियों ने फीस जमा कराते हुए लिया दाखिला
विज्ञापन


- पीजी में आवेदन संपन्न, आज होंगे दस्तावेज सत्यापित, मेधा सूची की अधिसूचना जारी होने का इंतजार

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। पहली अगस्त से कक्षाएं नियमित शुरू करने के आदेश जारी हुए हैं। हालांकि कॉलेजों ने अपने स्तर पर दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 22 जुलाई से कक्षाएं लगाना शुरू कर दिया था। लेकिन कई विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग में दाखिल हुए हैं, ऐसे में सभी को एक अगस्त से नियमित कक्षा लगाना अनिवार्य किया गया है।

स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए मंगलवार को कॉलेजों में कई विद्यार्थी पहुंचे, ओपन फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए गए। इधर, कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि कई विद्यार्थी दाखिले से अभी भी वंचित हैं, ऐसे में विभाग एक बार और पोर्टल खोलते हुए ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है। फिलहाल मंगलवार देर रात को पोर्टल बंद हो गया।
विज्ञापन


इधर, पीजी की दाखिला प्रक्रिया में आवेदन के लिए पोर्टल बंद हो चुका है। 31 जुलाई को केवल ऑनलाइन आए आवेदनों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। यह विद्यार्थियों के लिए दूसरा अवसर था, इससे पहले 25 जुलाई को आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया था, जिसे कॉलेजों की मांग पर दोबारा खोला गया था। अब विद्यार्थियों को मेधा सूची लगाने के लिए निदेशालय के शेड्यूल का इंतजार है। बुधवार को आगामी प्रक्रिया की संशोधित अधिसूचना जारी होने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए आज से लगेगा जुर्माना
स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 30 जुलाई तक का समय निदेशालय ने दिया था। ऐसे में इस तिथि के बाद जो विद्यार्थी दाखिला लेगा, उन्हें जुर्माना भी देना पड़ेगा। इसके भी दो चरण निर्धारित किए गए हैं। एक अगस्त से सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। इसके बाद आठ से 14 अगस्त तक दाखिला लेने पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed