फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Grabbed Rs 2.99 lakh by posing as grandson

Karnal News: पोता बनकर 2.99 लाख रुपये हड़पे

Thu, 26 Sep 2024 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 2.99 lakh by posing as grandson
करनाल। एक साइबर ठग ने बुजुर्ग व्यक्ति को उसका पोता बनकर दो लाख 99 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अमुपुर गांव निवासी रोशन लाल ने बताया कि 10 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक व्हाटसअप कॉल आई। जिसमें उसने खुद को मेरा पोता आकाश बताया। जो कि कनाडा में रहता है। उसने कहा कि मुझे घर पर आना है और आप मेरे पापा को मत बताना। मैं आपके बैंक खाते में आठ लाख रुपये डाल रहा हूं। जो कि 24 घंटे में आपके खाते में पहुंच जाएंगे। तब तक आप 3.50 लाख रुपये टिकट कराने के लिए एजेंट के पास ट्रांसफर कर दो। उसने मेरे पास आठ लाख रुपये जमा कराने की एक रसीद भेजी। उस एजेंट ने मोबाइल पर बात करते हुए बैंक खाता नंबर बताया। उस बैंक खाते में उसने दो लाख 99 हजार 500 रुपये डाल दिए। जब उसे शक हुआ तो उसने 1930 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed