{"_id":"582f4adf4f1c1b57258feb3e","slug":"government-workers-meeting-planning-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बनाई रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बनाई रणनीति
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की सिटी यूनिट की मीटिंग प्रधान कृपाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में हुई। मीटिंग का संचालन सचिव सुशील गुर्जर ने किया। मीटिंग में सिटी यूनिट के सभी पदाधिकारियों के अलावा यूनिट की सभी नौ सब यूनिटों के पदाधिकारियों, प्रधान व सचिवों ने भाग लिया।
विज्ञापन
यूनिट प्रधान कृपाल सिंह व सचिव सुशील गुर्जर ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित आगामी आंदोलन में बिजली निगम की यूनियन ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन के तमाम कर्मचारी भाग लेंगे। इसमें 20 नवंबर को सोनीपत मेें सर्व कर्मचारी संघ का सुपरवाइजर एसोसिएशन, आईसीडीएस के समर्थन में प्रदर्शन, 22 नवंबर को कल्पना चावला मेडिकल कालेज से कर्मचारियों को नौकरी निकालने के विरोध में प्रदर्शन, 25 नवंबर को एजुसेट चौकीदारों का जिला स्तर पर प्रदर्शन, 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला समान काम समान वेतन को लागू करवाने के लिए जिला स्तर पर प्रदर्शन व 11 दिसंबर को जींद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य स्तरीय रैली इन सभी कार्यक्रमों में बिजली यूनियन के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान सतीश मान व उपप्रधान अव्वल सिंह, सतपाल सैनी, एनपी सिंह चौहान, सुरेश मिश्रा, कालूराम शर्मा, राजेश कौशिक, सुरेश कुमार, रामनाथ वालिया, सतीश मान, अव्वल सिंह, सुशील गुर्जर, अशोक पांचाल, राजिंद्र राणा, सुरेश शर्मा, जगमाल सिंह, भागा सिंह, सुरेंद्र गिरी, बलबीर सिंह, सुभाष, सुशील व हरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन