फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government should satisfy the family members by conducting a CBI inquiry: Hooda

सीबीआई जांच करा सरकार परिजनों को करे संतुष्ट : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Government should satisfy the family members by conducting a CBI inquiry: Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। कमालपुर रोड़ान गांव के चार वर्षीय जश चौधरी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने सीबीआई से जांच करवाकर परिजनों को संतुष्ट करने की मांग की। बुधवार को उन्होंने जश के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वे करीब 15 मिनट तक पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने कहा कि जश की हत्या के दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब मृतक के परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं तो सरकार को मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए। वे खुद भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग करेंगे। मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह व राकेश कांबोज, रामफल, कर्म सिंह खानपुर व जसबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

टिकैत बोले- मुख्यमंत्री को पत्र लिखेगी भाकियू
इंद्री (करनाल)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी बुधवार शाम कमालपुर रोड़ान पहुंचे और जश चौधरी के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश मुखिया को मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री को स्वयं मामले की जांच अब तक सीबीआई को सौंप देनी चाहिए थी। जिस किसी ने यह अपराध किया है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
कमालपुर रोड़ान में चार वर्षीय जश चौधरी की हत्या कर उसके शव को पशुबाड़े की छत पर डाल दिया गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जश की हत्या उसकी चाची अंजलि ने मोबाइल फोन के चार्जर की तार से गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी अंजलि को हत्या के आरोप में व जश की ताई व दादी को शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। परिजन मामले की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। जश के चाचा अमन ने कहा कि अंजलि को एक रात में मुजरिम बना दिया। गांव के पूर्व सरपंच जगदीश ने कहा कि वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या अंजलि ने की है, लेकिन वह अकेली ऐसा नहीं कर सकती। इस हत्याकांड में और किसी की भी भूमिका हो सकती है। मामले में गठित कमेटी के सदस्य वकील के साथ पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed