फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government planning to give pension to unmarried people aged 45 to 60 years

Karnal News: 45 से 60 साल के अविवाहितों को पेंशन देने की योजना बना रही सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government planning to give pension to unmarried people aged 45 to 60 years
- सीएम बोले, किसानों की भूमि की तकसीम जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी
विज्ञापन

- करनाल का प्रत्येक गांव जुड़ेगा इंटरनेट सेवा से, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी मिलेगी

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 45 से 60 साल तक के अविवाहित पुरुष व महिला को पेंशन देने की सरकार योजना बना रही है। इस योजना पर सरकार करीब एक माह के अंदर फैसला भी लेगी। इसके अलावा किसानों की सबसे बड़ी भूमि की तकसीम जैसी समस्या का भी समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने करनाल जिले का प्रत्येक गांव इंटरनेट सेवा से जोड़ने के भी उपायुक्त को निर्देश दिए। यहां लोगों को मोबाइल बैंकिंग की भी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल के कलामपुरा गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर परेशान व्यक्ति के साथ वे स्वयं खड़े हैं। इसलिए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां आई प्रत्येक समस्या का समाधान करने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को दूरभाष या फिर एसएमएस के जरिए फीडबैक भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक व्यक्ति द्वारा पेंशन का विषय रखने के उपरांत कहा कि सरकार 45 से 60 साल के अविवाहित पुरुष एवं महिला को पेंशन देने की योजना पर विचार कर रही है और अगले एक माह के अंदर इस योजना पर अपना फैसला ले लेगी। इसी तरह जिस प्रकार सरकार ने लाल डोरा समाप्त करके लोगों को मालिकाना हक दिया है, ठीक उसी प्रकार सरकार किसानों की भूमि की तकसीम जैसी समस्या का हल निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने शहरों में 5 लाख दुकानदारों को उनका मालिकाना हक देने का काम किया है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जहां सरकार ने हरियाणा रोजगार कौशल निगम के माध्यम से हजारों नौकरियां दी हैं, वहीं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 50 हजार लोगों को ऋण उपलब्ध करवाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से 1 लाख लोगों को ऋण उपलब्ध करवाकर उनका रोजगार स्थापित करवाया जाए। इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की 50 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed