{"_id":"69d6bcbeca245a12380b6f3b","slug":"government-misleading-farmers-in-the-name-of-arrangements-rao-narendra-singh-karnal-news-c-18-knl1018-882256-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजाम के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही सरकार : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजाम के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही सरकार : राव नरेंद्र सिंह
Thu, 09 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा अनाज मंडी में ढेरी जांचते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। संवाद
घरौंडा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में एजेंसियां खरीद नहीं कर रहीं, गेहूं बरसात में भीग रहा है। बेहतर इंतजाम और व्यवस्था के दावों के नाम पर सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। वे बुधवार को घरौंडा अनाज मंडी पहुंचे थे। गेहूं की ढेरियों पर पहुंचकर किसानों व आढ़तियों से मिले। इससे पहले कांग्रेस नेता रघबीर संधू की दुकान पर बैठक भी की। किसानों ने भुगतान में देरी, बारदाने की कमी और पोर्टल संबंधी तकनीकी व अन्य समस्याओं की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ किसानों को समर्थन मूल्य का भरोसा देती है, दूसरी ओर फसल समय पर नहीं खरीदी जा रही। आढ़तियों ने गेहूं की खरीद में आ रही बाधाओं के विरोध में धरना दे रखा है। ब्यूरो
भाजपा ने हमारे विधायकों को दिया था लालच
घरौंडा। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के कुछ विधायकों को लालच देकर पार्टी तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उनके खिलाफ विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेज दी गई है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो