फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   got scholarship of Rs 3.93 lakh

Karnal News: घरौंडा की प्रीति को मिली 3.93 लाख की छात्रवृत्ति

Sat, 30 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
got scholarship of Rs 3.93 lakh
समालखा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) में आयोजित नेशनल पाइट क्वेस्ट में जींद और सोनीपत की टीम श्रेष्ठ रही। जींद के हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के केशव और सोनीपत के रिषिकुल विद्यापीठ स्कूल के प्रांजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों को एक-एक ई-एक्टिवा और करीब 7.87 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। वहीं राइजिंग सन स्कूल घरौंडा की प्रीति को एक लैपटॉप और 3.93 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली।
विज्ञापन

गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेताओं को सम्मानित किया। कादियान ने कहा कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता है। पाइट कॉलेज में पांच हजार से अधिक बच्चों ने यहां तक पहुंचकर साबित किया है कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास किया जा सकता है।
विज्ञापन


पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि 15 साल से पाइट क्वेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के अलावा देशभर के दूसरे राज्यों के बच्चें भाग लेते हैं। सचिव सुरेश तायल ने बताया कि स्कूलों में टेस्ट के बाद चयनित का पाइट में एक टेस्ट लिया गया। उनमें से चयनित 12 छात्रों को फाइनल राउंड में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम कल्पना से हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद के केशव और रिषिकुल विद्यापीठ स्कूल सोनीपत से प्रांजल प्रथम रहे। दोनों को एक-एक इलेक्ट्रिक स्कूटर, 7.87 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। टीम आर्य भट्ट द्वितीय रही। गीता निकेतन कुरुक्षेत्र के अनिकेत और राइजिंग सन स्कूल घरौंडा से प्रीति को एक-एक लैपटॉप और 3.93 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई।

आइंस्टीन टीम तृतीय रही। बाल विकास स्कूल पानीपत की दीया और एसडीएमन स्कूल नीलोखेड़ी से मोक्ष को एक-एक टैबलेट व 1.96 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। टीम न्यूटन चौथे स्थान पर रही। पायनर स्कूल सफीदों से हीना और विश्वकर्मा स्कूल रोहतक से पवन को एक-एक लेजर प्रिंटर व 78720 रुपये की स्कॉलरशिप दी गई।


टीम कलाम पांचवें स्थान पर रही। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात करनाल के रजत और ज्ञानदीप स्कूल गन्नौर के हर्ष को एक-एक प्रिंटर व 78720 की स्कॉलरशिप दी गई। टीम रमन छठे स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed