{"_id":"61b1205b07662310d712ebd2","slug":"got-another-chance-for-admission-in-graduation-after-pg-karnal-news-knl92154330","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पीजी के बाद स्नातक में दाखिले के लिए भी मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पीजी के बाद स्नातक में दाखिले के लिए भी मिला एक और मौका
विज्ञापन
62: प0 चिरंजी लाल शर्मा पीजी कालेज में मौजुद छात्राऐं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन एडमिशन
फोटो-- 62 नंबर है।
पीजी के बाद स्नातक में दाखिले के लिए भी मिला एक और मौका
रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आज कर सकते हैं आवेदन, कल तक करानी होगी फीस जमा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातकोत्तर यानी पीजी के बाद अब स्नातक स्तर के कोर्सों में खाली पड़ी सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। विभाग की ओर से फिर से ऑनलाइन दाखिले का पोर्टल खोला गया है। अब विद्यार्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 9 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉलेजों में फीस जमा करवाने का कार्य भी शुरू किया गया। प्रवेश के लिए फीस जमा करवाने का समय 10 दिसंबर तक है।
जिले के 16 कॉलेजों में अभी स्नातक की पांच प्रतिशत सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा खाली सीटें नए खुले कन्या महाविद्यालयों में हैं। ऐसे में कॉलेजों के अनुरोध पर विद्यार्थियों को विभाग ने दाखिले का एक मौका और दिया है। जिले में छह नए कन्या कॉलेज खुले हैं। विभाग द्वारा पोर्टल खोले जाने पर कॉलेजों ने भी राहत की सांस ली है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि दाखिले के लिए पोर्टल खुलने से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है। चालू शैक्षणिक सत्र आधा बीतने को है, लेकिन अभी तक सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं।
अगस्त में शुरू हुई थी प्रक्रिया
कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू हुईं थी। अक्तूबर तक दो बार मेरिट लिस्ट जारी की गई। और दो बार फिजिकल ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया चली। इसके बावजूद भी कॉलेजों में कुछ कोर्स में सीटें खाली पड़ी हैं। वहीं कई विद्यार्थी भी आवेदन करने से रह गए थे, उन्हें भी अब मौका मिला है।
विज्ञापन
वर्जन-
अगर किसी कॉलेज में सीटें खाली हैं तो उन पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। काफी कॉलेजों की ओर से विभाग को प्रार्थना पत्र भेजे गए हैं कि खाली सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की अनुमति दी जाए। विभाग ने इसे स्वीकार कर लिया है। इच्छुक विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज जमा करवा कर कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। - डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज करनाल।
-----------------------------------
पीजी : आवेदन का आज अंतिम दिन, कल मिलेगा दाखिला
करनाल। स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए 9 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आज रात पोर्टल बंद हो जाएगा। जो विद्यार्थी आवेदन फार्म भरेंगे, उन्हें 10 दिसंबर को दाखिला दिया जाएगा। विभाग ने पीजी की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए कॉलेजों और विद्यार्थियों के आह्वान पर चार दिसंबर को दोबारा पोर्टल खोला था। कॉलेजों में करीब 7 प्रतिशत सीटें पीजी की अभी खाली हैं। ऐसे में जिस विद्यार्थी ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया वे उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इससे पहले विभाग की ओर से 7 से 27 अक्टूबर तक विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए थे। 13 नवंबर से पहले ओपन फिजिकल काउंसलिंग की गई थी, जिसके बाद दूसरी बार विद्यार्थियों को पीजी कोर्स में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला देने का मौका दिया गया है। ब्यूरो
----------