फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gondar suicide

गोंदर आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gondar suicide
फोटो -
विज्ञापन

पति समेत चार अन्य पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
- छह और सात वर्षीय दो बेटों के सिर से उठा मां का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गांव गोंदर में शुक्रवार सायं पंखे के हुक में फंदा पर लटककर महिला के मौत को गले लगाने के मामले में शनिवार की सुबह ठरी निवासी मृतका के भाई अजय की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विवेचना अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि ठरी निवासी अजय ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी बहन मीना की शादी गोंदर निवासी सुनील के साथ हुई थी। उसके सात वर्षीय प्रिंस और छह वर्षीय वंश दो बेटे है। सुनील कई वर्षों से अपने तीनों भाइयों से अलग रहता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बहन मीना का फोन बड़े भाई जय कुमार के पास आया। उसके बाद मेरे पास भी फोन कर दो हजार मांगे। उसने कहा कि कल आकर दे जाऊंगा। आरोप है कि मीना का पति बीते कई दिनों से मारपीट कर रहा था। इससे पहले भी कई बार उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। जिसको लेकर पंचायतें भी हुई। पंचायत फैसले में राजीनामा हो जाता था। शुक्रवार को पौने सात बजे सुनील के फोन से उसके भाई सतीश ने मीना के फंदा लगाने की सूचना दी। बताया कि उसकी तबीयत खराब है। जिसे सीएचसी निसिंग लेकर गए है। सूचना पाकर हम परिवार के कई लोगों सहित सीएचसी पहुंचे। जहां उनकी बहन मृत पड़ी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मीना ने खुद पंखे की हुक में फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन

पति करता था मारपीट
आरोप है कि मीना के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता था। घटना से पहले भी फोन टूट जाने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। वहीं सुनील का भाई अजीत, सतीश और कुटेल निवासी इनका भांजा रूबी भी मीना को परेशान करते थे। जिससे तंग आकर उसकी बहन मीना ने आत्महत्या कर ली। उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला का मायके ठरी गांव में हुआ संस्कार
-मामले में पति व तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया है। जिसे अंतिम संस्कार के लिए मायके ठरी ले जाया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
अजायब सिंह, थाना प्रभारी, निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed