फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gold and silver ornaments cleaned from three houses

तीन घरों से सोने-चांदी के गहने साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver ornaments cleaned from three houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस बेबस नजर आ रही है। अब नए मामले में चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पहले घर में सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया फिर सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बदरपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह अपने घर में सो रहा था, रात करीब 11 बजे उनके घर में चोर घुस गए और उसकी मां के ऊपर नशीले पदार्थ का छिड़काव कर बेहोश कर दिया फिर घर में रखे 45 हजार रुपये की नकदी, सोने की बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की चेन आदि ले गए।
विज्ञापन

केस-2
सदर बाजार निवासी दलीप ने बताया कि वह घर में सो रहा था, उसकी पत्नी घर की छत पर सो रही थी। उसके दो बच्चे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और रात दो बजे के करीब उसके कमरे की अलमारी तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर ले गए। गहनों में तीन कानों की झुमकियां, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की पायल, चांदी के सिक्के व करीब 11 हजार नकदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
तरावड़ी निवासी अमरनाथ ने बताया कि उसका घर रविदास मंदिर के समीप है। रात एक बजे से 5 बजे के बीच वह सोए थे तभी कोई उनके घर में घुसा और गहने चोरी कर फरार हो गया। घर से चोर एक सोने का हार, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, सोने की चेन, टॉप्स, चांदी की चेन, चुटकी, सोने का ओम, बालियां सहित अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed