फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   God himself appears to protect religion

Karnal News: धर्म की रक्षा के लिए स्वयं प्रकट होते हैं भगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
God himself appears to protect religion
- प्रदीप गौड़ ने सुनाई भागवत कथा, श्री कृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काछवा (करनाल)। भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक प्रदीप गौड़ ने कहा कि सज्जन लोगों की रक्षा व धर्म की रक्षा के लिए भगवान स्वयं प्रकट होते हैं। उन्होंने कहा कि हर युग में ऐसा होता आया है।

श्री कृष्ण की लीला के बारे में बताया कि उनकी महारास लीला इतनी दिव्य है कि महादेव शंकर स्वयं उनके बाल रूप के दर्शन करने पहुंचे थे। जब श्री कृष्ण मथुरा जाने लगते हैं तब गोपियां किस तरह रथ के आगे खड़े होकर उनका रास्ता रोक लेती है और आंसुओं का सैलाब बहाते हुए कहती हैं, कान्हा आपको जाना ही था तो हमसे प्रेम क्यों किया था। इस मार्मिक चित्रण से कथा वाचक स्वयं व श्रद्धालु भावुक हो उठे।
विज्ञापन

इस दौरान श्री कृष्ण व रुक्मिणी के विवाह की मनोरम झांकी प्रस्तुत की गई। भागवत कथा सुनने के लिए तरावड़ी, निसिंग काछवा, बालू, बाजीदा रोड़ान व अन्य गांव के श्रद्धालु पधारे थे। कथा में महंत भले गिरी जी महाराज, काछवा शिव मंदिर के महंत प्रीतम गिरी जी महाराज, गोपाल स्वामी जी, महंत गोविंद कुमार, महंत शांति गिरी विशेष रूप से पहुंचे थे। पाराशर तीर्थ समिति के प्रधान जय नारायण गोयल ने कहा कि यह ऐतिहासिक व पौराणिक तीर्थ सनातन संस्कृति की अमूल्य निधि है। हमारे ऋषि मुनियों ने तीर्थ स्थल व धार्मिक केंद्र संस्कृति के संवर्धन व धर्म की रक्षा के लिए बनाए थे, इन्हें संजोकर रखना हम सब का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed