फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goat market will be shifted to the slaughter house located on Kachhwa Road.

Karnal News: काछवा रोड स्थित स्लाटर हाउस में शिफ्ट होगा बकरा मार्केट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Goat market will be shifted to the slaughter house located on Kachhwa Road.
पुरानी सब्जी मंडी में बनी मछली मार्केट संवाद
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। नगर निगम बनने के करीब 13 वर्ष बाद शहर की सबसे पुरानी बकरा मार्केट को आबादी क्षेत्र से बाहर काछवा रोड स्थित स्लाटर हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। एक माह में इसके लिए प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में नगर निगम की ओर से शहर की मछली मार्केट और मीट मार्केट को भी यहां भेजने की योजना बनाई जा रही है। इन तीनों बाजारों समेत शहर में करीब 700 दुकानें हैं।

सदर बाजार स्थित बकरा मार्केट करीब 60 साल से भी ज्यादा पुरानी है। अब इस क्षेत्र में घनी आबादी है। स्थानीय लोग इसे करीब 15 वर्षों से शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम के गठन के समय से ही इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। कई बार सदन की बैठक कर प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। मंगलवार को विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणू बाला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में बकरा मार्केट को शिफ्ट करने पर अंतिम निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विधायक जगमोहन आनंद का कहना है कि बैठक में बकरा मार्केट को शिफ्ट करने के लिए सहमति बनी है। अन्य मीट शॉप या बाजार को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम के सदन में प्रस्ताव लाकर सहमति ली जा सकती है। यह नगर निगम का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्लाटर हाउस में केवल 11 दुकानें
काछवा रोड पर बने नगर निगम के स्लाटर हाउस में केवल 11 दुकानें हैं। यदि बकरा मार्केट व अन्य दुकानों को यहां शिफ्ट करना है तो नगर निगम को नए सिरे से व्यवस्था करनी होगी। आबादी क्षेत्र में स्लाटरिंग नहीं की जा सकती। लोगों की मांग पर बकरा मार्केट को शिफ्ट कर रहे हैं। एक माह में इसके लिए प्रक्रिया शुरू करेंगे। शहर में जहां भी स्लाटरिंग हो रही है, उन्हें अपनी दुकान को बाहर शिफ्ट करना ही होगा।


अवैध दुकानों पर हो कार्रवाई : एसोसिएशन

वार्ड पार्षद एवं करनाल मीट एसोसिएशन के प्रतिनिधि अंकित तितोरिया का कहना है कि स्लाटरिंग करने वालों को शिफ्ट करना तो ठीक है पर दुकानों को बंद कराने का निर्णय गलत होगा। सबसे पहले खोखे में मीट का काम करने वालों को शिफ्ट करें जो मानकों को पूरा नहीं करते, बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं। दुकानदारों के पास लाइसेंस है और मानक भी पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed