फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goa Sampark Kranti arrived two and a half hours late.

Karnal News: ढाई घंटे की देरी से आई गोवा संपर्क क्रांति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Goa Sampark Kranti arrived two and a half hours late.
पानीपत। ट्रेनों के कई घंटों की देरी से आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इससे यात्रियोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दो से तीन घंटों तक स्टेशन पर ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वीरवार को गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। एमसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से आई। साथ ही पश्चिम एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। फाजिल्का एक्सप्रेस 47 मिनट की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल 35 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन

यात्री विकास, कृष्ण और राजीव ने बताया कि वह ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेनोंं के समय में सुधार के लिए गुहार लगाई। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

पानीपत के स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य और लंबे रूटों की पासिंग कराने के लिए लोकल और अन्य ट्रेनों को रोकना पड़ता है। इस कारण ट्रेनों का समय सारणी के माध्यम से दिया गया समय भी प्रभावित हो जाता है। इसके लिए जल्द कोई योजना बनाकर सुधार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed