फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Give innovative ideas and you will get an opportunity to meet the President

Karnal News: इनोवेटिव आइडिया दें, मिलेगा राष्ट्रपति से मिलने का अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Give innovative ideas and you will get an opportunity to meet the President
- इंस्पायर अवार्ड मानक योजना : नए सत्र के लिए 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

- चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए भी मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकारी या निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपने इनोवेटिव आइडिया से पुरस्कार जीतने के साथ-साथ राष्ट्रपति से भी मुलाकात कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से उन्हें यह अवसर इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत दिया जाएगा। योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसमें 15 सितंबर तक छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी इनोवेटिव आइडिया के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को अपने आइडिया पर मॉडल भी तैयार करना होगा। प्राथमिक चरण के मॉडल के लिए उन्हें 10 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। योजना के तहत इंस्पायर अवार्ड के लिए यह आइडिया बच्चों को अपने स्कूलों में शेयर करना होगा। आइडिया ऐसा होना चाहिए जो बिल्कुल अलग व अनूठा हो, जिस पर कोई आविष्कार भी हो सके। देशभर से टॉप बेस्ट 60 आइडिया देने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भी मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र की विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए इंस्पायर अवॉर्ड के लिए स्कूलों में आइडिया शेयर करने के बाद हर स्कूल से पांच आइडिया चयन करके मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। देश भर में एक लाख बेस्ट आइडिया चयनित किए जांएगे। आइडिया देने वाले बच्चों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इंस्पायर अवार्ड के तहत जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। राज्य स्तर पर इनोवेटिव आइडिया अलग से शेयर करने होंगे। यह आइडिया साइंस या ऐसे हो सकते हैं जो समाज में कुछ बदलाव ला सकें। विद्यार्थी 100 से 200 शब्दों में अपना आइडिया दे सकते हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ की मॉनिटरिंग कमेटी अपने जिला के बेस्ट आइडिया राज्य स्तर पर एससीईआरटी के विशेषज्ञ पैनल के पास भेजेगी। जिसमें राज्य स्तर के बेस्ट आइडिया अलग से चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नियम
- इंस्पायर अवार्ड के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पांच और मिडिल स्कूल से केवल तीन बच्चे ही भाग ले सकते हैं।
- एक स्कूल से अलग-अलग कक्षाओं या फिर एक ही कक्षा के भी ये सभी बच्चे अवार्ड प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
- प्रदेश स्तर पर चयनित बच्चे को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वह नए मॉडल बनाने आदि के लिए कर सकेगा।

फोटो- 101
वर्जन
इंस्पायर अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक आवेदन भेजे जा सकते हैं। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का पोर्टल खुल चुका है। देशभर में बेस्ट एक लाख आइडिया चुनकर दस-दस हजार रुपये का अवार्ड दिया जाएगा। टॉप-60 आइडिया देने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिलेगा। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed