फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls created a stir with Haryavani dance, surprised with Yogasana

Karnal News: छात्राओं ने हरियावणी नृत्य से मचाया धमाल, योगासन से किया हैरान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Girls created a stir with Haryavani dance, surprised with Yogasana
- नगर निगम की ओर से रविवार को वाल्मीकि चौक पर आयोजित किया गया राहगीरी कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम की ओर से वाल्मीकि चौक पर राहगीरी का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष विभाग की ओर से योग शिविर लगाया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल और योग प्रशिक्षक अमित पुंज के नेतृत्व में साधकों ने योगासन किए।
छह साल की दिव्या ने कठिन योगासनों की प्रस्तुति दी। रुचिका आर्य की टीम तथा स्कूली बच्चों ने कठिन योगासनों की प्रस्तुति दी। इसके साथ-साथ लोगों ने अन्य खेल गतिविधियों का भी लाभ उठाया। एडीसी व सहायक आयुक्त ने टेबिल टेनिस खेला। छात्राओं ने हरियावणी नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के जरिये लोगों को पांच अक्तूबर को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही कचरे के सही निपटान की भी सीख दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के साथ मतदान भारत मिशन को जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरी के मौके पर निगमायुक्त नीरज कादियान ने कहा कि मतदाता व सभी सफाई कर्मी मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस तरह के कार्यक्रम शहर के प्रत्येक जोन में चलाए जाएंगे। इनसे शहरवासी भी मतदान करने के प्रति जागरूक होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा भारत लोकतंत्रात्मक गणराज्य है, जहां जनता का शासन चलता है। जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एक ऐसे व्यक्ति को चुनती है, जो देश का विकास करवाने के योग्य हो और देश की बागडोर को कुशलतापूर्वक संभाल सके। मत की अहमियत को समझना चाहिए।

निगमायुक्त ने राहगीरी में प्लास्टिक को लेकर भी नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से आई हेट पोलीथिन स्लोगन लिखे थैले नागरिकों को वितरित किए गए।


उन्होंने बताया कि घरों से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण करने के लिए निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम व सुगम स्वच्छता एजेंसी की आईईसी टीम मिलकर वार्ड दर वार्ड नागरिकों को जागरूक कर रही हैं। राहगीरी में अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका, सहायक आयुक्त प्रशिक्षणाधीन योगेश सैनी, जीएम (रोडवेज) कुलदीप सिंह, सीटीएम शुभम, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार तथा नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed