फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl students stage protest after private bus operator drops them midway

Karnal News: प्राइवेट बस परिचालक बीच रास्ते में उतारने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Girl students stage protest after private bus operator drops them midway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा महाविद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को प्राइवेट बसों में पास नहीं चलने के विरोध में महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बताया कि प्राइवेट बस चालक सूनसान रास्ते पर उतार देता है। विरोध पर कहता है कि जो तुम से होता है कर लो।
छात्राओं ने कहा कि इस परेशानी के बारे में कई बार पुलिस में शिकायत दे चुके हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्राइवेट बस संचालकों ने कई बार बीच रास्ते में छात्राओं को उतारा है। कॉलेज व आईटीआई के छात्र-छात्राएं रोजाना बस की परेशानी झेलते हैं। कई सरकारी बस चालक विद्यार्थियों को देखकर गाड़ी रोकते तक नहीं हैं। प्राइवेट बसों में बस पास को न मान कर टिकट लेने के लिए कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर हमने प्रधानाचार्य को लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यदि वक्त रहते इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है,तो रोडवेज के कार्यालय के बाहर जाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रास्ते में ही उतार दिया
छात्रा रजनी ने बताया कि दो दिन पहले वह कॉलेज से अपने घर जा रही थी प्राइवेट बस से घर जा रही थी। नीलोखेड़ी के नजदीक पहुंचती है तो प्राइवेट बस के कंडक्टर ने उनको बस से उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात किमी पैदल चले
कीर्ति ने बताया कि दो दिन पहले पांच से छह लड़कियों को नीलोखेड़ी से डांड जाने वाले रूट पर बीच में ही उतार दिया। छात्राओं के पास को कंडक्टर ने नहीं माना। छात्राओं को 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed