फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl murder, body disposed near pond

लड़की की हत्या कर शव जोहड़ किनारे दबाया

Sat, 21 Sep 2013 12:19 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 21 Sep 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
Girl murder, body disposed near pond
कुरुक्षेत्र में बाबैन वासी जब्बर सिंह ने एक लड़की की हत्या कर उसके शव को जोहड़ किनारे एक खड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी द्वारा बताई गई जगह पर शुक्रवार को डीएसपी नूपुर बिश्नोई पुलिस बल सहित पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक खड्ढे की खुदाई का काम जारी था।

वारदात की शिकार युवती 17 जुलाई 2013 से लापता थीं। कईं जगह पड़ताल के बावजूद जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 29 जुलाई 2013 को इसकी रिपोर्ट थाना बाबैन में दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार जब्बर सिंह करीब आठ माह पहले एक युवती को अपने साथ ले गया था।

 इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जब्बर सिंह को गिरफ्तार किया था, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति बनने के कारण मामला रफा दफा कर दिया गया था और जबर सिंह जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद युवती लालडू़ (पंजाब) स्थित एक धागा फैक्टरी में काम करने लगी।
विज्ञापन


दो माह पहले वह एक अन्य लड़की के साथ लालडू से लापता हो गई। बताया गया है कि दूसरी युवती ने शादी कर ली, लेकिन निर्मल कौर का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के परिजनों ने बाबैन थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लालड़ूू (पजांब) युवती के साथ लापता हुई दूसरी युवती से पूछताछ की तो पुलिस दूसरी युवती ने बताया कि युवती को जब्बर सिंह अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने जब्बर सिंह को काबू किया था। पुलिस पूछताछ में जब्बर सिंह ने बताया कि उसने युवती की हत्या कर शव को गांव बाबैन में एक पुराने जोहड़ के किनारे दबा दिया है। डीएसपी नूपुर बिश्नोई ने बताया कि लाश मिलने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed