{"_id":"64e7c68d24282a43320f2ef9","slug":"girl-gang-rape-karnal-news-c-18-knl1008-203690-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
- रोडवेज कर्मचारी और उसके साथी ने होटल में ले जाकर की वारदात, केस दर्ज
- कुछ दिन पहले घर से लापता हुई थी युवती, आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों को बताई आपबीती
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी, जिसके साथ एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद जब युवती घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर दो रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र की रहने वाली 20 साल की युवती कुछ दिन पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद युवती के परिजनों ने मामला दर्ज कराया। इसके बाद बुधवार को युवती अचानक घर पहुंच गई। उसने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई। युवती ने बताया कि आरोपी रोडवेज कर्मचारी रविंद्र और वेद उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मार देंगे। परिजनों ने पीड़ित के बयान के आधार पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस युवती का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।