फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gift of Industrial Cluster, Metro and Technology Institute

Karnal News: औद्योगिक क्लस्टर, मेट्रो और प्रौद्योगिकी संस्थान की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Gift of Industrial Cluster, Metro and Technology Institute
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार के बजट में हुईं घोषणाओं के बाद उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं में सुधार होगा। शहर के साथ-साथ गांवों की भी तस्वीर बदलेगी। वहीं शिक्षा व्यवस्था और उद्योगों के सुदृढ़ होने से यहां के युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
स्थानीय संसाधनों एवं मौजूदा सूक्ष्म उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र को ध्यान में रखते हुए शहर में नए औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने की प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इससे यहां से जुड़े कृषि उपकरण, जूता सहित अन्य सूक्ष्म उद्योग और मजबूत होंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नीलोखेड़ी के पॉलीटेक्निक को अब एचआईटी (हरियाणा प्रौद्योगिकी संस्थान) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। प्रदेश के पहले इस संस्थान के अपग्रेड होने के बाद इंजीनियरिंग शिक्षा में भी करनाल मजबूत होगा। वहीं सराय काले खां से नमो मेट्रो लाइन के निर्माण पर भी सीएम ने चर्चा की है। अब इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा वित्त मंत्री के रूप में सीएम नायब सैनी ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत करनाल के नए बस अड्डे के निर्माण की भी घोषणा की है। फिलहाल नया अड्डा इंद्री रोड पर स्थापित है, लेकिन यह अभी एक चरण में ही बना है। इसके फेज-2 का काम शुरू होना है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बस अड्डा अलग से बनाने की भी घोषणा है। ऐसे में नई घोषणा से विस्तार की भी आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करनाल की बेटी कल्पना चावला के नाम से छात्रवृत्ति योजना के एलान से जिले का सम्मान बढ़ा है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के बाद अब प्रत्येक गांव की एक गली और सबसे पुराने बाजार को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। वहीं यमुनानगर रेल लिंक और हवाई पट्टी विस्तार का जिक्र न होने से लोगों को निराशा भी हुई है। क्योंकि सरकार ने हिसार हवाई अड्डे, गुरुग्राम में मेट्रो और रेलवे से जुड़े विशेष बजट में करनाल का ध्यान नहीं रखा। पढ़ें अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट में-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed