फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gift of 52 private nurseries to the players of Karnanagari

Karnal News: कर्णनगरी के खिलाड़ियों को 52 प्राइवेट नर्सरियों की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Gift of 52 private nurseries to the players of Karnanagari
- जिले में 15 जून से होगी शुरुआत, खेल प्रतिभा को निखारने के लिए केवल सात माह का समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एंजेसी

करनाल। खेल विभाग ने तीन माह बाद जिले के खिलाड़ियों को प्राइवेट खेल नर्सरियों की सौगात दे दी है। यह नर्सरियां अप्रैल माह में शुरू होनी थी जिन्हें अब तीन महीने बाद शुरू किया गया है। नर्सरियों का कार्यकाल दिसंबर माह तक ही रहेगा। इस कारण से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए केवल सात माह का समय मिल पाएगा। जिले में यह खेल नर्सरियां 15 जून से सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।


जिले में निजी शिक्षण संस्थान, सरकारी स्कूलों व ग्राम पंचायतों की कुल 52 खेल नर्सरियां अलॉट कर दी गई हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल नर्सरियों के कोच पूरे दस्तावेज व खिलाड़ियों की सूची खेल विभाग कार्यालय में जमा कराएंगे । जिले में अभी 31 सरकारी खेल नर्सरी अप्रैल माह से सुचारू रूप से चल रही है। अब निजी संस्थानों खेल नर्सरी चलने पर जिले में 83 खेल नर्सरी हो जाएंगी। शिक्षण संस्थानों को 15 जून से खेल नर्सरी को शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में अलॉट प्राइवेट खेल नर्सरियों का ब्योरा
एथलीट अकादमी - घोघड़ीपुर, ऊंचा समाना, दादुपुर रोडान, राजीव गांधी खेल परिश्रम पुंडरक

बॉक्सिंग अकादमी - ग्राम पंचायत शेखपुरा, जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा
तलवारबाजी - राजकीय गर्ल्स मॉडल संस्कृति स्कूल

फुटबॉल - चिड़ाव, ऊंचा सामाना, जीएसएसएस खेड़ी नरु, जीएसएसएस बड़ौता
हॉकी - सरदार मिल्का सिंह स्टेडियम हांसी रोड़, आर्य कन्या गुरुकुल

कबड्डी - आर्य कन्या गुरुकुल

टेबल टेनिस - राजकीय हाई स्कूल जयसिंपुरा
जूडो - बल्ला

वॉलीबॉल - राजकीय हाई स्कूल शाहपुर, कमालपुरा, गगसीना

रेसलिंग - राजीव गांधी खेल परिषद जयसिंहपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed