{"_id":"67d0a554d3e11e79bc00c323","slug":"gharaunda-nagar-palika-development-work-will-be-done-with-39-crores-karnal-news-c-18-knl1008-599750-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा नगर पालिका : 39 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा नगर पालिका : 39 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
- इस बार 19 करोड़ रुपये की आय बढ़ने की उम्मीद, चार करोड़ सफाई व अन्य मदों पर होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। आगामी वित्त वर्ष में शहर में होने वाले विकास कार्यों के लिए नगर पालिका में मंगलवार को पार्षदों की बैठक हुई। इसमें उपस्थित पार्षदों ने शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी वित्त वर्ष के लिए करीब 39 करोड़ रुपये का बजट पास किया। नगर पालिका कार्यालय में नपा अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता की अगुवाई में पार्षदों की दो बैठकें हुईं। पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई और दूसरी बैठक में बजट पास किया गया।
नपा अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से आगामी वर्ष 2025-26 में किए जाने वाले खर्चों के लिए बैठक की गई। नगर पालिका का ओपनिंग बैलेंस करीब 25 करोड़ रुपये है और आगामी वर्ष में अनुमानित आय करीब 19.5 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। आगामी वित्त वर्ष में करीब 39 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें 24 करोड़ रुपये शहर में होने वाले विकास कार्यों और चार करोड़ रुपये सफाई, बाकी कर्मचारियों के वेतन व अन्य मदों पर खर्च किए जाएंगे।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि पिछले काफी समय से नपा स्वच्छता अभियान में पिछड़ता चला आ रहा है जिसका मुख्य कारण नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि पहले नगर पालिका में करीब 100 सफाई कर्मचारी थे। अब वह घटकर आधे से भी काम रह चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर अब घरौंडा नगर पालिका क्षेत्र पहले से काफी बढ़ गया है। इसमें समुचित सफाई व्यवस्था नहीं हो पाती, इसके लिए और सफाई कर्मचारी रखने का प्रावधान रखा गया है। शीघ्र ही शहर में सफाई की समस्या पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण पर नगर पालिका समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। पार्किंग की भी शहर में काफी दिक्कत है जिसका शीघ्र कोई स्थाई समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
पुराने कन्या विद्यालय पर कॉम्प्लेक्स बनाए जाने बारे उन्होंने कहा कि इसका नक्शा उच्च अधिकारियों को भेजा गया था जो रद्द कर दिया गया है। अब इस खाली जगह पर मार्केट या पार्क बनाने पर प्रस्ताव पास किया जाएगा। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगने पर उन्होंने कहा कि यह रोड सेफ्टी सुरक्षा के अंतर्गत आता है। शहर में जगह-जगह खड़ी रेड़ियों से हो रहे अतिक्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि पूर्व नपा अध्यक्ष के कार्यकाल में सर्विस रोड पर वेंडिंग जोन बनाया गया था, लेकिन रेहड़ी संचालक वहां खड़े नहीं होते। इससे शहर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जो वाहन चालकों के साथ-साथ आम आदमी के लिए भी मुश्किलें बढ़ा रहा है।