{"_id":"62ed836aa9336916131e2bdc","slug":"get-information-about-health-services-sitting-at-home-karnal-news-knl117005255","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में घर बैठे लें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में घर बैठे लें जानकारी
विज्ञापन
अनुज शर्मा
करनाल। दुर्घटना होने पर एंबुलेंस की जरूरत हो या इलाज संबंधी सरकार की योजना की जानकारी प्राप्त करना, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ये सात टोल फ्री नंबर आपकी सहायता करेंगे।
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जनता को जल्द स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ये नंबर जारी किए गए हैं। इन सात टोल फ्री नंबरों की सहायता से आप जिले में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में घर बैठे आसानी से जानकारी ले सकते हैं। इसको लेकर सिविल अस्पताल में स्टाफ को भी इलाज के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को इन सात नंबरों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
102
इस नंबर पर कॉल करने से जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस की आपातकाल सेवा ले सकते हैं। साथ ही विभिन्न रोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं, जिले में अभी कुल 36 एंबुलेंस हैं। जिनका उपयोग मरीजों को रेफर, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लेकर आने व जच्चा-बच्चा को घर तक छोड़ने के लिए किया जाता है। एंबुलेंस सेंटर में रोजाना 20 से ज्यादा कॉल आती हैं। जिनमें से 15 से अधिक को एंबुलेंस सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन
108
इस नंबर पर सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ कभी भी एंबुलेंस की जरूरत होती है तो कॉल कर सकते हैं, लेकिन इस नंबर पर रोजाना करीब 30 से अधिक कॉल आती हैं। जिनमें से करीब 20 कॉल स्वीकृत हो पाती हैं।
1097
कोई भी व्यक्ति बिना अपना नाम बताए घर बैठे टोल फ्री नंबर 1097 पर फोन करके एड्स संबंधी जानकारी ले सकता है। सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड के हिसाब से जिले में करीब 1100 व्यक्ति एचआईवी की बीमारी से ग्रस्त हैं। इस नंबर की भी सुविधा मरीज इस कारण नहीं लेता कि कहीं उसका नाम सार्वजनिक न हो जाए। कॉल करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।
1800116666
टीबी के प्रति जागरूकता, दवाएं लेने के तरीके के लिए मिस कॉल करनी होती है। इसके बाद आपको संबंधित व्यक्ति फोन पर संपर्क करेगा और टीबी से संबंधित सभी जानकारी जैसे लक्षण, कारण, टेस्ट लेने के तरीके आदि सभी बताया जाएगा।
22901701
यदि आप तंबाकू की लत से मुक्ति चाहते हैं तो यह नंबर आपके लिए फायदेमंद है। इस नंबर पर मिस कॉल करने के बाद संबंधित अधिकारी आपको फोन करेंगे। जिला करनाल में पांच लाख से अधिक लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। करीब 20 प्रतिशत युवा धूम्रपान, तंबाकू व गुटखा खाते हैं।
18001801104
इस नंबर से विभाग की केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं और विभिन्न बीमारियों की सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर पिछले एक माह से करीब एक हजार से अधिक कॉल आयुष्मान योजना व दिव्यांग पेंशन को लेकर आई हैं।
1800116555
नसबंदी, परिवार कल्याण के स्थायी व अस्थायी साधन आदि के साथ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने वाले का नाम, पता व अन्य सभी चीजें गोपनीय रखी जाती हैं, लेकिन इस नंबर पर जिले वासियों को पता नहीं है और जिनको पता है वे लोग नाम के डर से कॉल नहीं करते हैं। इस टोल फ्री नंबर का स्वास्थ्य विभाग भी सही प्रचार नहीं कर रहा है।