{"_id":"6303edb386a1c5461679b3b2","slug":"get-a-uk-visa-baba-in-this-year-karnal-news-knl118639499","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूके का वीजा लगवा दे, बाबा इस साल में’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूके का वीजा लगवा दे, बाबा इस साल में’
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ‘बोल श्याम प्यारे की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जयघोष’ से श्री खाटू श्याम मंदिर गूंज उठा। मौका था एकादशी के अवसर पर श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से संकीर्तन का। जिसमें श्रद्धालु देर रात तक बाबा की भक्ति में झूमते रहे। गायक मुकेश शर्मा ने ‘यूके का वीजा लगवा दे, बाबा इस साल में’ गाकर बाबा का गुणगान किया।
सोमवार शाम पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने श्री खाटू श्याम बाबा का शृंगार किया और श्रद्धालु विनय सिंगला, अजय मदान, नीरज सिंगला, सुरेश पुंज, आशीष गुप्ता और अक्षत सिंगला से विशेष पूजा करवा कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। बाबा की महिमा का गुणगान करने के लिए भारी संख्या में गायक पहुंचे और बाबा का गुणगान किया।
गायक आशीष स्नेह बंधु ने ‘चुटकी बजाय जा, राम गुण गाए जा, मिल गया बढ़िया काम, जय हो मेरे बाला जी’ गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शीतल शर्मा ने ‘झोलियां भर भर देता है जो जमाने को’ गाकर बाबा का गुणगान किया। संदीप ने ‘देख तेरा दरबार दीवाने हो गए’ भजन गाया तो सभी नाचने लगे। हेमंत ललित ने ‘राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदा’ गाकर प्रभु का सिमरण किया। हिमांशु शर्मा ने ‘जब से देखा तुम्हें जाने क्या हो गया’ गाकर भाव विभोर कर दिया। संकीर्तन में अंकुर गर्ग, राजेश शर्मा, अमृत शर्मा और संजय दीवाना ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया।