{"_id":"67bcda9ac2e2b4046609aa79","slug":"geeta-jayanti-express-three-hours-late-karnal-news-c-18-knl1008-588645-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे स्टेशन पर अब भी एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें तक निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ये ट्रेनें आधे से तीन घंटे तक लेट हो रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सोमवार को ट्रेन नंबर 11841 गीता जयंती सुबह 11 बजे के बजाए तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर दो बजे करनाल पहुंची।
ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी के बाद शाम पांच बजे स्टेशन पर पहुंची।
ट्रेन नंबर 14679 अमृतसर एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे की देरी के बाद शाम को सवा पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस भी करीब सवा घंटे की देरी के बाद 04:04 पहुंची। ट्रेन नंबर 12057 दौलतपुर जनशताब्दी भी करीब पौने घंटे की देरी से आई। ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र करीब सवा घंटे की देरी के बाद करीब 11:53 पर करनाल पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 12497 शान ए पंजाब अपने निर्धारित समय सुबह 8:14 के बजाए करीब एक घंटा देरी के बाद 9:08 पर पहुंची।
ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट करीब आधे घंटे देरी के बाद सुबह सवा दस बजे करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 64532 अंबाला-पानीपत भी करीब पौने घंटे की देरी के बाद 9:29 पर स्टेशन आई।