फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Geeta Jayanti Express arrived 26 minutes late

Karnal News: गीता जयंती एक्सप्रेस 26 मिनट देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Express arrived 26 minutes late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कई प्रमुख ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नंबर 11841 कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 11:00 बजे के बजाय 11:26 बजे पहुंची, जो करीब 26 मिनट देरी से रही। इसी तरह ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू निर्धारित समय 10:38 बजे के स्थान पर 12:07 बजे पहुंची, जो करीब 1 घंटा 29 मिनट लेट रही।

ट्रेन नंबर 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 26 मिनट देरी से करनाल पहुंची। यह ट्रेन 11:45 बजे की बजाय 12:11 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा ट्रेन नंबर 22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी निर्धारित समय 11:54 बजे के बजाय 12:21 बजे पहुंची, जिससे यह करीब 27 मिनट लेट रही। दोपहर के बाद आने वाली ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 2:46 बजे के बजाय 4:21 बजे पहुंची। ट्रेनों की देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें काफी देर तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed