{"_id":"65c7f58c843aefde29079ab4","slug":"gave-rs-239-lakh-to-customer-by-mistake-threatened-to-kill-if-asked-for-return-karnal-news-c-18-knl1008-323409-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गलती से ग्राहक को दे दिए 2.39 लाख, वापस मांगे तो मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गलती से ग्राहक को दे दिए 2.39 लाख, वापस मांगे तो मारने की धमकी
विज्ञापन
- पीड़ित सराफा कारोबारी ने दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सराफा कारोबारी ने गलती से ग्राहक को 2.39 लाख रुपये अधिक दे दिए। जब कारोबारी ने वे रुपये वापस मांगे तो ग्राहक ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सराफा बाजार करनाल के गोयल ज्वैलर्स से संजय गोयल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान पर बड़थल गांव निवासी राजेश कुमार अपने पुराने जेवर बेचने आया था। उसके जेवर बाजार में रिफाइनरी पर गलवाकर जब वह सोने का शुद्धता का फार्म लेकर आया तो उसके हिसाब से उसके सात लाख 27 हजार 770 रुपये बनते थे, लेकिन उसने गलती से उसे नौ लाख 66 हजार 670 रुपये दे दिए। बाद में जब उसने हिसाब चेक किया तो उसे पता चला कि राजेश के पास 2.39 लाख रुपये अधिक चले गए हैं।
इसके बाद जब उसने राजेश को फोन किया तो उसने कहा कि वह 10 मिनट में आता है, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद वे उसके घर गए, लेकिन राजेश घर पर नहीं मिला। उसकी पत्नी व मां मिले। जब उन्होंने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह रुपये दे देगा। इसके बाद वे रोजाना कई बार उसको फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद सरपंच व मौजिज लोगों से संपर्क किया। उनके दबाव डालने पर उसने उसके खाते में 39 हजार रुपये डाल दिए और बकाया रुपये दो दिन के अंदर देने की बात कही, लेकिन दो दिन बाद भी वह नहीं आया। अब वह धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।