{"_id":"58cc2aef4f1c1bba3032a0bc","slug":"gate-constraction-start-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण गेट और जुंडला गेट का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ण गेट और जुंडला गेट का निर्माण शुरू
karnal
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
innaguration
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की धरोहर को संजोए रखने के लिए नगर निगम ने ऐतिहासिक द्वारों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को कर्ण गेट के निर्माण कार्य की शुरुआत भाजपा नेता सतपाल नागपाल और जुंडला गेट के ऐतिहासिक द्वार के निर्माण कार्य की शुरुआत निगम पार्षद सोनिया पंडित ने किया। ये गेट आगामी चार माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। कर्ण गेट और जुंडला गेट में मेयर का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मेयर ने कहा कि महाराजा कर्ण की नगरी करनाल की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोकर रखने के लिए करनाल के पुराने सातों द्वारों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत अर्जुन गेट के निर्माण कार्य को लगभग पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कर्ण गेट क्षेत्र में कर्ण द्वार का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कर्ण द्वार को भव्य और सुंदर बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ पुरानी धरोहरों को भी संभालकर रखना चाहिए।
इस अवसर पर निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि करनाल में सात द्वारों का निर्माण कार्य मेयर रेनू बाला गुप्ता व पार्षदों के प्रयास से होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सभी द्वार तीन-चार माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद महासचिव अशोक सुखीजा, भाजपा नेता अशोक मदान, भाजपा नेता सतपाल नागपाल, निगम पार्षद सोनिया पंडित, निगम पार्षद विनोद तितोरिया, निगम पार्षद सुदर्शन कालड़ा, पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित, शशिभूषण गुप्ता, राकेश नागपाल, दीपक धवन, श्याम बतरा, अनिल गुलाटी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में सड़क निर्माण शुरू
करनाल। नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये और डिवाइडर पर करीब 30 लाख रुपये की लागत आएगी। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास कार्य हो रहा है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद महासचिव अशोक सुखीजा, भाजपा निगरानी कमेटी के सदस्य अशोक मदान, निगम पार्षद विनोद तितोरिया, बीजेपी नेता दीपक धवन, श्याम बत्रा, अनिल गुलाटी, अजय कुमार, नगर निगम के एमई सुनील भल्ला आदि मौजूद रहे।