फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gas refilling business in shop, 22 cylinders recovered

Karnal News: दुकान में गैस रिफिलिंग का धंधा, 22 सिलिंडर बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Gas refilling business in shop, 22 cylinders recovered
सीएम फ्लाइग ने पकड़े अवैध गैस सिलेंडर भरने वाले व्यक्ति से गैस सिलेंडर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राजीवपुरम कॉलोनी में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) यानि रसोई गैस की रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को यहां पर छापा मारकर गैस रिफिलिंग करते हुए दुकानदार को रंगेहाथ पकड़ा। कॉलोनी में इस कारोबार के जरिए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान आग लगने का खतरा हर वक्त बना रहता था। इस संबंध में आसपास के लोगों ने शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से 22 सिलिंडर बरामद किए हैं।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापे में पाया कि बड़े स्तर पर गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार चल रहा था। दो दुकानों में इस काम को किया जा रहा है। एक दुकान में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग की जा रही थी, जबकि सामने की दूसरी दुकान में घरेलू सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडर में रिफिलिंग की जा रही थी। दोनों ही गैरकानूनी है और हादसे का खतरा रहता है। सोमवार दोपहर दो बजे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने संपर्क किया और राजीवपुरम कॉलोनी पहुंचे। यहां पर विक्रम दो दुकानें चला रहा था।
विज्ञापन

दुकान के अंदर बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में रिफिलिंग की जा रही थी। इस दुकान के सामने विक्रम की दूसरी दुकान में छापा मारा गया तो उसमें घरेलू सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडरों में रिफिलिंग की जा रही थी। यहां 22 रसोई गैस सिलिंडर के साथ ही रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली मोटर भी बरामद की गई। छोटे सिलिंडरों को भी जब्त किया गया। गौरतलब है कि 19 जनवरी को निगदू के गांव बोहला खालसा में जन्मदिन की जश्न के दौरान पाॅपकार्न के स्टॉल पर गैस रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फट गया था, जिसमें 15 लोग झुलस गए थे। इसके बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिलिंडर पर 1200 रुपये की कमाई
एक रसोई गैस सिलिंडर से कई छोटे एवं व्यावसायिक सिलिंडरों में रिफिलिंग कर 1200 रुपये की कमाई की जा रही थी। घरों में दिया जाने वाला सिलिंडर दुकानों में दिए जाने वाले सिलिंडर से सस्ता होता है। व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत अधिक हाेती हैं, ऐसे में कुछ लोग अपने व्यावसायिक सिलिंडर में घरेलू दाम पर मिली गैस काे भरकर भी सरकार को चूना लगा रहे थे।


खाद्य एवं आपूर्ति और डीआई के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। अवैध तरीके से रिफिलिंग कर गैस बेचने की शिकायत मिल रही थी। इससे हादसे का भी खतरा रहता है। कार्रवाई कर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
- अजीत तोमर, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed