{"_id":"64e3d44e38ebaecd82075ef9","slug":"garima-in-shotput-and-vandana-first-in-long-jump-karnal-news-c-18-knl1031-201052-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शॉटपुट में गरिमा और लॉन्ग जंप में वंदना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शॉटपुट में गरिमा और लॉन्ग जंप में वंदना प्रथम
विज्ञापन
शॉटपुट में गरिमा और लॉन्ग जंप में वंदना प्रथम
- इंद्री में हुई खेलों में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम नन्हेड़ा में सोमवार को खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग की लड़कियों ने खो-खो, शॉट पुट, लंंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शॉटपुट में गरिमा और लंबी कूद में वंदना प्रथम रही। अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीपीओ साहब सिंह ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक तक में भारत का नाम रोशन किया है। मौके बीईओ अंजू सरदाना, डीपी अनिल कुमार, डीपी धीरज कुमार, डीपी बलवान सिंह, पीटीआई बृजभूषण, संजीव कुमार, संदीप कुमार, पीटीआई सुभाषचंद्र, सुरेंद्र कुमार और सुनील खेड़ा मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-17
- 100 मीटर दौड़ : अंजलि प्रथम, मनप्रीत द्वितीय
- 800 मीटर दौड़ : रजनीश प्रथम, आशू द्वितीय
- शॉट पुट : गरिमा प्रथम, मानसी द्वितीय
अंडर-19
- 100 मीटर दौड़ : यशिका प्रथम, वंदना द्वितीय
- 400 मीटर दौड़ : मानसी प्रथम, सोनिया द्वितीय
- लंबी कूद : वंदना प्रथम