फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   gangrap with student

नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

Sun, 27 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 27 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खंड के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने
विज्ञापन
आया है। छात्रा के पड़ोसी युवकों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले के अनुसार, एक गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की रात को साढ़े नौ बजे के करीब शौच के लिए घर से निकली। घर से निकलने के बाद जब वह गली में पहुंची तो वहां खड़े पड़ोसी अमन ने कहा कि सतीश मेरे घर में बैठा है और उसे बुला रहा है। किशोरी अमन के बहकावे में आकर उसके घर में चली गई।

अमन के घर में सतीश व उसकी मौसी का लड़का सुनील निवासी पाई पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल से निकल कर बाहर आई और परिजनों को व्यथा सुनाई। लड़की के चाचा ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी कुशलपाल राणा, कार्यकारी थाना प्रभारी महाबीर व चौकी इंचार्ज कंवर पाल ने किशोरी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल चेकअप करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज कंवरपाल राणा का कहना है कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed