फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gang stealing chemicals from trucks outside refinery busted; Canter driver arrested.

Karnal News: रिफाइनरी के बाहर ट्रकों से केमिकल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास, कैंटर चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing chemicals from trucks outside refinery busted; Canter driver arrested.
पुलिस गिरफ्त में रिफाइनरी के बाहर से ट्रकों से केमिकल चोरी का आरोपी देवेंद्र। स्रोत : पीआरओ - फोटो : Archive
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के बाहर ट्रकों से केमिकल चोरी करने वाले गिरोह का सीआईए-वन पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव अगोरना निवासी देवेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। वह चोरी का केमिकल बंद बॉडी कैंटर में भरकर ऊन मंडी में बेचने के लिए खड़ा था। पुलिस ने मौके से कैंटर को कब्जे में लेकर उसमें रखे केमिकल से भरे आठ प्लास्टिक ड्रम और 10 गत्ता पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रिफाइनरी के बाहर खड़े ट्रकों से केमिकल चोरी करते हैं। इसके बाद चोरी किए गए केमिकल को दिल्ली ले जाकर महंगे दामों पर बेच दिया जाता है। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि गिरोह का एक सदस्य चोरी का केमिकल बेचने के लिए ऊन मंडी में कैंटर लेकर खड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने ऊन मंडी में घेराबंदी कर हरियाणा नंबर के कैंटर समेत चालक देवेंद्र को काबू कर लिया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें केमिकल से भरे आठ प्लास्टिक ड्रम और 10 गत्ता पेटियां मिलीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सागर सिंह की मौजूदगी में केमिकल की जांच की गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि चालक केमिकल से संबंधित कोई बिल, बिल्टी या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कैंटर और केमिकल को कब्जे में ले लिया। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड में गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाएगी पुलिस
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर केमिकल चोरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि रिफाइनरी के बाहर से केमिकल चोरी करने का यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

रिफाइनरी क्षेत्र में तेल और केमिकल चोरी के प्रमुख मामले
15 जनवरी 2024: रिफाइनरी के पास खड़े टैंकर से पाइप लगाकर तेल निकालते समय पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
28 मार्च 2024: जीटी रोड पर ढाबों के पीछे खड़े टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। मौके से कैंटर और ड्रम बरामद किए गए थे।
10 जुलाई 2024: रिफाइनरी रोड पर सीआईए टीम ने टैंकर चालक की मिलीभगत से केमिकल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
19 अप्रैल 2026: रिफाइनरी से हिमाचल जा रहे तेल टैंकर को रास्ते में पलटकर चालकों द्वारा करीब 11 लाख रुपये का तेल चोरी करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

15 जुलाई 2026: रिफाइनरी के ऑटोमेशन सिस्टम से छेड़छाड़ कर टैंकरों में ओवरफिलिंग के जरिए डीजल चोरी करने के मामले का खुलासा हुआ था। इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed