फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fury among Asha employees due to neglect

Karnal News: अनदेखी से आशा कर्मचारियों में रोष

Sat, 09 Sep 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fury among Asha employees due to neglect
करनाल। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सिविल सर्जन कार्यालय के परिसर में आशा कर्मियों का 32वें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। जिलेभर की आशा कर्मचारी शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचीं और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही वार्ता के लिए सरकार से निमंत्रण न मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन

यूनियन जिला प्रधान कविता, जिला सचिव सुदेश ने कहा कि प्रदेश सरकार को आशा वर्करों से हड़ताल के 32 दिन बीत जाने के बाद भी बात तक करने को तैयार नहीं है। इसका नतीजा 2024 के चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आशा कर्मियोंे ने मानदेय में बढ़ोतरी की जाए और 26 हजार न्यूनतम वेतन, आशा कर्मी को पक्का कर्मचारी बनाने, उनके मानदेय और प्रोत्साहन राशियों को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ने, उन्हें ईएसआई व पीएफ और सेवानिवृत सुविधा समेत सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा अनुभव और योग्यता के आधार पर आशा कर्मचारी की पदोन्नति करने सब सेंटर पर बैठने और सामान रखने की जगह सुनिश्चित करवाने, जिन गांवों में सब सेंटर नहीं है वहां सेंटर खोले जाएं। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित सात हजार भी तुरंत जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कर्मचारी को पीएचसी में मीटिंग में जाने और मरीज के साथ जाने के लिए किराया भत्ता दिया जाए। रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए। आशा कर्मी को ड्रेस के लिए दो हजार रुपये वार्षिक दिए जाएं। इस मौके पर ओपी माटा, सतपाल सैनी, धीरज सिंह रावत, कामरेड जगमाल सिंह, शिशपाल, रूपा राणा, मंजू बवेजा, कांता, जगदीश, नीरू, सुरेशो, शोभा, गीता, लाभ सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed