फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fulfilled the dream of the laboring father by winning the medal

पदक जीतकर मजदूर पिता का सपना किया पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fulfilled the dream of the laboring father by winning the medal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश की हैंडबॉल टीम में शामिल कर्ण नगरी के गांव बीजना निवासी प्रिंस ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर प्रदेश और अपने गांव का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता पंचकूला में आयोजित हुई। प्रिंस के पिता का सपना है कि उनका बेटा खेलों के जरिए देश की सेवा करे।
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रिंस कक्षा 10 से ही गांव में सेना में जाने की तैयारी करता था। इसी दौरान प्रिंस पर हैंडबॉल खेल प्रशिक्षक राज धारीवाल और अंकुश की नज़र पड़ी और शुरू हो गया खेल का सफर। उसके बाद लगभग दो वर्ष से हैंडबॉल में प्रिंस ने जिला व प्रदेश स्तर पर कई पदक जीते। प्रिंस ने अपने कॅरियर के पहले नेशनल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुरूआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश की टीम में सेंटर में खेलते हुए पहले मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच, दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ सात, तीसरे मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ नौ और फाइनल में दिल्ली के खिलाफ सात गोल किए। प्रिंस आर्थिक रूप से कमजोर अपने परिवार की मदद करने के लिए खेती और पशु पालन में हाथ बंटाता है। उसका सपना खेलोें में इंटरनेशनल स्तर पर देश के लिए पदक लाना और सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना है। प्रिंस इस समय कैथल स्थित शिक्षा भारती स्पोर्ट्स अकादमी में हैंडबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed