फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fugitive Arrested

धोखाधड़ी का आरोपी ग्यारह साल बाद काबू

Tue, 21 Jan 2014 12:15 AM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 21 Jan 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fugitive Arrested
धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अपराधी को शहर पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया अर्जुन नगर कैथल वासी अशोक कुमार की शिकायत पर थाना शहर में 4 दिसंबर, 02 को दिल्ली वासी सतनाम उर्फ बावा व महबूब अंसारी के खिलाफ जाली दस्तावेज की सहायता से धोखाधड़ी करते हुए गबन करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपी सतनाम कपूर उर्फ बावा वासी उत्तम नगर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी महबूब अंसारी वासी राणा जी एन्कलेव नजफगढ़ नई दिल्ली भूमिगत चल रहा था। जिसे न्यायालय ने 28 मई,2005 को पीओ करार दे दिया।
विज्ञापन


शहर पुलिस के सब इंस्पेक्टर बीरबल ने आरोपी महबूब को करीब 11 साल बाद 17 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed