फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Frost fell after fog

Karnal News: कोहरे के बाद पाले से पड़ा पाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Frost fell after fog
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोहरे के बाद अब पाले से भी पाला पड़ना शुरू हो गया है। वर्ष 2025 के अंतिम दिन शीतलहर का सितम रहा। सीजन में पहली बार 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ रात सबसे ठंडी रही। अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री के आसपास रहने से दिन भी सबसे ठंडा दर्ज किया गया। घना कोहरा छाया रहा। वीरवार को बारिश और अगले पांच दिन शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने का मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस गिरा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह मंगलवार की तुलना में दो डिग्री से अधिक लुढ़का है। जिले के राजकीय व निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

----

अगले तीन दिन ठंड बढ़ाएगी दिक्कत
मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। शीतलहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। पिछले कई दिनों से ठंड ने इतना परेशान नहीं किया था। बुधवार को अचानक ज्यादा ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

तापमान में और गिरावट के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रह सकता है। एक जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रह सकती है। इससे कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed