Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   From today the weather will be dry, nights will be cold.

Karnal News: आज से मौसम खुश्क, रातें होंगी ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
From today the weather will be dry, nights will be cold.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लगातार तीसरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। बुधवार की शाम को निसिंग क्षेत्र में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। ओले भी गिरे। खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सुबह से धूप होने के कारण अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राहत की बात ये है कि वीरवार से मौसम के खुश्क और साफ रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तीन दिनों से आसमान पर बादलों की आवाजाही थी। बारिश भी हो रही थी। किसानों को नुकसान हुआ है। पारा गिरा था लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार को 25.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में 5 से 8 अक्तूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके बाद कल 9 से 14 अक्तूबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed