फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   froaud

कंपनी का निदेशक बनाने का सपना दिखा ठगे 16 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
froaud
सेक्टर-13 निवासी एक युवक को दुबई की कंपनी में निदेशक बनाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति ने 16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु वीर गुरुग्राम निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-13 निवासी मनवीर ने बताया कि उसका बेटा कशिश ने बीटेक की हुई है। उसकी मुलाकात अभिमन्यु वीर से हुई तो उसने उसके बेटे के बारे में पूछा। उसने बताया कि उसके बेटे ने बीटेक की हुई है। तो वह कहने लगा कि उसकी गुरुग्राम और दुबई में कंपनी है। कंपनी की निदेशक उसकी पत्नी थी। जिसकी मौत हो चुकी है। वह उसके बेटे को दुबई वाली कंपनी में निदेशक बना देगा। वहां उसका बेटा पढ़ाई भी करता रहेगा। वह उसकी बातों में आ गया तो उसने उससे पहले 2.20 लाख रुपये लिए फिर 1.80 लाख रुपये लिए कि वह उसके बेटे को दुबई भेजेगा। लेकिन उसने उसके बेटे को दुबई नहीं भेजा। इसके बाद वह आस्ट्रेलिया चला गया तो वह वहां उसे उसकी साली से एक हजार डालर लेकर आया। उसने कई बार उससे रुपये लिए। आरोपी ने कुल 16 लाख रुपये उससे लिए लेकिन उसके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। अब वह रुपये वापस नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed