फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   froad

प्लाट के नाम पर ठगे 12 लाख, संघ कार्यकर्ता कहकर दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
froad
गांव पिचौलिया निवासी दंपती के साथ दो लोगों ने पहले तो प्लाट के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे और जब वह रुपये मांगने गया तो उसे आरएसएस का कार्यकर्ता बताकर धमकी भी दी। सदर पुलिस ने इलियास निवास सफीपुर पट्टी बुढाना जिला मुजफ्फर नगर व शमशेर सिंह कलिंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिचौलिया निवासी सविता ने बताया कि फरवरी 2008 में शास्त्री नगर जो शिव कॉलोनी के समीप है। वहां जमीन देखने गए थे। उस दौरान वहां आरोपी इलियास मिला। उसने कहा कि यह सारी जमीन उसकी और शमशेर सिंह कलिंगा की है।
विज्ञापन

वह उसे ठीक रेट में प्लाट दे देंगे। इस दौरान विष्णु और आजाद नाम के दो व्यक्ति खड़े थे। जिन्होंने कहा कि यह कॉलोनी ठीक है। इसके बाद उनकी बात शमशेर सिंह कलिंगा से हुई। उसने कहा कि वह बड़ा अफसर है। इसलिए उसने यह जमीन अपने नाम नहीं कराई। उन्होंने कम रेट पर प्लाट देने का षड्यंत्र रचा और उनसे 12 लाख रुपये लिए। इसके बाद 20 नवंबर 2008 को जब उसका पति खरीदकर प्लाट की नींव भरने के लिए रेत व बजरी लेकर प्लाट पर पहुंचा तो वहां कुछ लोग मिले। उन्होंने बताया कि यह जमीन किसी इलियास और शमशेर कलिंगा की नहीं है। यह तो विरेंद्र की है। इसके बाद वह कलिंगा के आफिस गए तो उसने पहचानने से भी मना कर दिया और रुपये से भी मुकर गया। इतना ही नहीं उसने धमकी दी कि वह आरएसएस का कार्यकर्ता है। बीजेपी के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed