फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   freedom fighter not found bed in pgi chandigarh, treatment on stature

स्वतंत्रता सेनानी खुशी राम की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
freedom fighter not found bed in pgi chandigarh, treatment on stature
देश की आजादी के लिए जिसने कठोर यातनाएं सही, उस स्वतंत्रता सेनानी को आजादी के दशकों बाद भी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में बेड नसीब नहीं हो पा रहा है। मजबूरन स्ट्रेचर पर उसका उपचार कराया जा रहा है। बात हो रही है करनाल के वसंत विहार की गली नंबर आठ में रहने वाले 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी खुशी राम की। मंगलवार को तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हालत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज से बुधवार दोपहर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में शाम छह बजे तक वह स्ट्रेचर पर थे। स्ट्रेचर भी इतना तंग कि करवट नहीं ली जा सकती।
विज्ञापन

सालवन गांव में खुशी राम का जन्म 10 फरवरी 1918 को हुआ। उनमें राष्ट्रभक्ति कूट कूटकर भरी हुई थी और होश संभालते ही वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़े। कई बार जेलों में कठोर यातनाएं सही। 18 साल की उम्र में वह हैदराबाद की जेल में रहे थे। 1942 में क्रांति की गतिविधियों के चलते उन्हें मुलतान जेल में डालकर पीटा गया। करनाल जिले में 55 से अधिक स्वतंत्रता सेनानी थे जिनमें से एकमात्र खुशी राम ही जिंदा हैं। आजादी के बाद उन्हें सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी का प्रमाण पत्र व ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया था। उन्हें स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन भी मिलती है। 16 साल पहले उन्हें पैरालाइज हो गया। उसके बाद से उनके बेटे उनकी सेवा कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र सुखन ने मेडिकल कॉलेज और पीजीआई चंडीगढ़ के रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सभी के दिलों में सम्मान की भावना होनी चहिये। वह इस मामले को सरकार और प्रशासन के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने खुशी राम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed